झारखंड के टाटा से केरल जा रही एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लग गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली के यलमंचिली के पास से गुजर रही थी। टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग गई, जिसमें कोच जल गए और एक यात्री की मौत भी हो गई।
इस ट्रेन में उस समय आग लगी जब देर रात सभी यात्री आराम से सो रहे थे। आग लगते ही ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी तुरंत लोको पायलट को दी गई। लोको पायलट ने समझदारी दिखाते हुए ट्रे को तुरंत रोक दिया और आग की चपेट में आए दोनों कोचों को खाली करवाया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आए दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया ताकि आग ना फैल सके। स्थिति पर काबू पाने के बाद ट्रेन को फिर से एर्नाकुलम (केरल) की ओर रवाना कर दिया गया।
वहीं, इस हादसे पर अनकापल्ली के SP तुहिन सिन्हा ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे. दोनों डिब्बों में यात्रियों का सारा सामान पूरी तरह जल गया था. जब टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगी, तो एक कोच में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे.










