दिल्ली में शुरू हुई अटल कैंटीन, ₹5 में भरपेट भोजन उपलब्ध करा रही है दिल्ली सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:  आज के समय में जब रोजमर्रा का खर्च लगातार बढ़ रहा है, तब आम आदमी खासकर मजदूर, दिहाड़ी कामगार और कम आय वाले परिवारों के लिए दो वक्त का खाना भी चुनौती बनता जा रहा है. ऐसे में राजधानी दिल्ली में इन जरूरतमंदों को दो वक्त का खाना उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन योजना शुरू की गई है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के 45 स्थानों पर इन कैंटीनों का शुभारंभ किया गया.

दिल्ली सरकार की इस अटल कैंटीन में केवल 5 रुपये में भरपेट और पौष्टिक खाना मिलेगा. इस योजना के तहत पहले चरण में दिल्ली भर में 100 अटल कैंटीन स्थापित की जा रही है. जिनमें बाकी के 55 कैंटीन जल्द ही शुरू होंगे. प्रत्येक कैंटीन में प्रतिदिन दो समय भोजन परोसा जाएगा.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “यह दिल्ली में ज़रूरतमंदों और हमारे काम करने वाले भाई-बहनों के लिए एक बड़ी योजना है, जहाँ वे अटल कैंटीन में आकर सिर्फ़ 5 रुपये में खाना खा सकते हैं. यह एक ऐसी योजना है जो सभी को ज़िंदगी की ज़रूरी चीज़ें आसानी से मुहैया कराएगी. आज 45 कैंटीन पहले ही शुरू हो चुकी हैं। हम बाकी 55 कैंटीन अगले 15 दिनों में शुरू करेंगे.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial