IndiGo यात्रियों को देगी मुआवजा, 26 दिसंबर से शुरू होगा भुगतान- ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर जारी करेगी इंडिगो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: इंडिगो फ्लाइट रद्दीकरण मामले में  प्रभावित यात्रियों को राहत मिलने वाली है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo अगले हफ्ते से मुआवजा देना शुरू करेगी. यह फैसला नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के बाद लिया गया है. सरकार ने एयरलाइन को निर्देश दिया है कि सभी पात्र यात्रियों तक मुआवजा जल्द से जल्द पहुंचाया जाए.

₹10,000 के ट्रैवल वाउचर जारी करेगी IndiGo
IndiGo 26 दिसंबर से उन यात्रियों को ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर जारी करेगी, जो 3, 4 और 5 दिसंबर को फ्लाइट रद्द होने के कारण कई घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे. यह वाउचर सरकार के नियमों के तहत मिलने वाले ₹5,000 से ₹10,000 के मुआवजे के अतिरिक्त होगा. इसका उद्देश्य यात्रियों को हुई असुविधा की भरपाई करना है.

सबसे पहले मुआवजा उन यात्रियों को दिया जाएगा जिन्होंने IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट से सीधे टिकट बुक किए थे. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पूरी जानकारी पहले से एयरलाइन के पास उपलब्ध है. इसके बाद IndiGo ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTA) से यात्रियों का डेटा जुटाकर उन्हें भी सीधे भुगतान सुनिश्चित करेगी.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) यह सुनिश्चित करेगा कि हर पात्र यात्री को मुआवजा मिले. इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय Air Seva पोर्टल के जरिए पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा. इससे लंबित शिकायतों और भुगतान में हो रही देरी को समय रहते सुलझाया जा सकेगा

1 से 9 दिसंबर के बीच IndiGo ने कुल 4,354 फ्लाइट्स रद्द की थीं. इनमें से 3, 4 और 5 दिसंबर को ही 2,507 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिनमें 2,456 घरेलू और 51 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल थीं. औसतन प्रति फ्लाइट 150 यात्रियों को मानें तो लगभग 3.8 लाख यात्रियों को वाउचर मिल सकता है. अनुमान है कि कुल मुआवजा राशि ₹376 करोड़ से अधिक हो सकती है, जिसमें देरी के कारण मिलने वाला अतिरिक्त मुआवजा भी शामिल है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial