IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात, 30 रनो से हराकर जीती टी20 सीरीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IND vs SA 5th T20: टीम इंडिया ने साल 2025 के अपने आखिरी मैच में शानदार जीत दर्ज करके साल का सकारात्मक तौर पर अंत किया. अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से मात देकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है.

भारत के 231 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरे 20 ओवर में 9 विकेट खोने के बाद 201 रन ही बना सकी. एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 120 रन पर एक विकेट था, लेकिन फिर वो 154 पर ही 6 विकेट हो गए, जहां से वो मैच से दूर होते चले गए.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ क्विंटन डिकॉक ने 35 गेंद पर 65 रनों की पारी खेली और ब्रेविस ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाए. इसके अलावा कोई दूसरा अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीच पर नहीं टिक सके. जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. जबकि बुमराह को 2 विकेट मिले, वहीं हार्दिक और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला.

इससे पहले साउथ अफ्रीका का टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने का फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि भारतीय टीम ने 20 ओवर में 231 रन बना दिए. जिसमें सैमसन के 37, अभिषेक के 34, तिलक के 73 और आखिर में हार्दिक के ताबड़तोड़ 63 रन शामिल थे.

हार्दिक ने 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. जिसके साथ वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. इनके ऊपर सिर्फ युवराज सिंह ही हैं, जिन्होंने 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं. जो ये कारनामा करने के लिए 17 गेंदों का सामना करना पड़ा था.

हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ दि मैच और वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ दि सीरीज का अवॉर्ड दिया गया.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial