गाजियाबाद में किराएदार दंपति ने मकान मालकिन की हत्या की, शव के टुकड़े कर सूटकेस में भर अपने फ्लैट में छिपा दिए, 5 महीने से नहीं दिया था किराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित Aura Chimera सोसाइटी का है। जहाँ किराया मांगने आई मालकिन को किराएदार दंपति ने गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद किराएदार दंपति ने शव के टुकड़े कर सूटकेस में भर अपने फ्लैट में छिपा दिए. कुछ घंटे में ही मामले का पर्दाफाश हो गया. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

दरअसल उमेश शर्मा के Aura Chimera सोसायटी में दो फ्लैट हैं. एक फ्लैट में उमेश अपने परिवार के साथ रहते हैं जबकि दूसरा फ्लैट किराए पर उठा रखा था. उमेश शर्मा के दूसरे फ्लैट पर किराए पर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता रहती थी. अजय गुप्ता ने बीते 5 महीने से फ्लैट का किराया नहीं दिया था. उमेश शर्मा की पत्नी दीपशिखा शर्मा अक्सर कराया लेने के लिए फ्लैट पर जाया करती थी. बुधवार, 17 दिसंबर की शाम दीपशिखा शर्मा किराया लेने के लिए पहुंची थीं. जब कई घंटे तक दीपशिखा शर्मा घर वापस नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों को चिंता हुई. सोसाइटी के सीसीटीवी चेक किए गए, जिसमें दीपशिखा फ्लैट की ओर जाती दिखाई दीं लेकिन वापस आती हुई नहीं देखी गईं.

 जब शक हुआ तो लोग किराएदारों के फ्लैट पर पहुंच गए. किरायेदारों से दीपशिखा शर्मा के बारे में पूछा तो फ्लैट में मौजूद पति-पत्नी आनाकानी करने लगे और फ्लैट से भागने की कोशिश की. इसी बीच स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को गिरफ्तार किया है. किराएदार दंपति के फ्लैट से सूटकेस में दीपशिखा शर्मा का शव बरामद किया गया है.

एसीपी नंदीग्राम उपासना पांडे ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची  और किराएदार दंपति को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरु कर दी है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial