रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनाने का बदला समय, 10 घंटे पहले टिकट कन्फर्मेशन की मिलेगी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने एक अहम और राहत भरा फैसला लिया है. अब यात्रियों को अपने टिकट का रिजर्वेशन स्टेटस पहले से कहीं ज्यादा जल्दी पता चल सकेगा. रेलवे बोर्ड ने पहली बार रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने की समय-सीमा में बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को आसानी हो सके।

नए नियमों के अनुसार, सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब यात्रा से एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा. वहीं, दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से लगभग 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा.

अब तक रेलवे का नियम था कि पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के चलने से करीब 4 घंटे पहले बनाया जाए. इस वजह से वेटिंग लिस्ट या आरएसी में मौजूद यात्रियों को कन्फर्म सीट की जानकारी बहुत देर से मिलती थी. कई बार यात्री स्टेशन पहुंचने के बाद ही यह जान पाते थे कि उनका टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव खास तौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा जो दूर-दराज के इलाकों से यात्रा करते हैं. समय से पहले टिकट की स्थिति साफ होने से वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे और अनावश्यक परेशानी से बच पाएंगे.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial