उत्तराखंड- ऋषिकेश में तेज़ रफ्तार का कहर, खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में 4 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश: देहरादून जिले के ऋषिकेश में बीती रात भीषण हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी. हादसे से पहले हरिद्वार की तरफ से आ रही इस कार ने कई वाहनों को ओवरटेक किया था.

ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के पास रेलवे फाटक है. यहीं सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था. हरिद्वार की ओर से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी. कार चालक शायद अंधेरे में जानवर को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाया. कार जोरदार तरीके से खड़े ट्रक से टकरा गई.

खड़े ट्रक से टकराते ही एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए. कार पिचकर ट्रक के नीचे जा घुसी. जोरदार आवाज में हुए हादसे की का शोर सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी. सूचना मिलते ही तत्काल ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में सवार 4 लोग बुरी हालत में थे. उन्हें कार से निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालत ये थी कि पुलिस को कार काटने के लिए कटर मंगवाना पड़ा. कटर की सहायता से कार सवार लोगों को  बाहर निकाला जा सका. पुलिस उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial