नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस पर कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे ने खुशी जताई है। खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि “वे पॉलिटिकल बदले की भावना से ऐसा कर रहे हैं. यह केस सिर्फ गांधी परिवार को परेशान करने के लिए है. इस केस में कोई FIR नहीं है…हमारा नारा ‘सत्यमेव जयते’ है, और हम केस में फैसले का स्वागत करते हैं…”
कांग्रेसी दिग्गज के सी वेणुगोपाल ने कहाकि हम बदले की भावना वाली पॉलिटिक्स का पर्दाफाश करेंगे. पूरा कांग्रेस कैडर गुस्से में है, पूरे भारत में अपनी ताकत दिखाएगा.
नेशनल हेराल्ड केस में ED के आरोप के खिलाफ कोर्ट के फैसले पर खरगे ने कहा, हम फैसले का स्वागत करते हैं, सच्चाई की हमेशा जीत होती है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये दोहराया कि नेशनल हेराल्ड केस का मकसद गांधी परिवार को परेशान करना है.
इसके साथ ही कांग्रेस प्रेसिडेंट ने कहाकि नेशनल हेराल्ड केस राजनीतिक बदले की भावना से दायर किया गया। नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस के अभिषेक सिंघवी ने कहाकि राजनीतिक बदले और परेशानी की कहानी गढ़ने के लिए ये सब किया गया.
नेशनल हेराल्ड केस में ED के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप पर कोर्ट के संज्ञान लेने से इनकार पर कांग्रेस ने इसे न्याय की जीत बताया है.









