दिल्ली में वाहनों पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को 18 दिसंबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार से वैध पीयूसी प्रमाणपत्र धारक वाले वाहनों को ही डीजल-पेट्रोल देने का एलान किया है।   यह फैसला लगातार तीन दिनों तक ‘गंभीर’ स्तर पर बने रहने वाले AQI के बाद लिया गया है, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच अनिवार्य की जाएगी। जिस वाहन का PUC सर्टिफिकेट नहीं होगा उसे किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा।

 मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि 18 दिसंबर से बिना पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के लोगों को साफ हवा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. दिल्ली के लोगों को इसके लिए सहयोग करना होगा. मेरी सभी दिल्ली वालों से अपील है कि बुधवार तक अपने वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट बनवा लें.

इसके साथ ही गुरुवार से दिल्ली में ट्रकों में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल भी नहीं आ सकेगा. अगर ऐसा पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ट्रक को जब्त कर लिया जाएगा. वहीं दिल्ली में जो बाहर के प्राइवेट वाहन आते हैं वे अगर BS 6 स्तर से कम होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. इस तरह के वाहनों को गुरुवार से जब्त किया जाएगा.

उन्होंने कहा, हम 15 साल की कांग्रेस की और 11 साल की आम आदमी पार्टी की बीमारी को ठीक करने में जुटे हुए हैं. एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को लगातार कम करने में हम जुटे हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी से मिली हुई है. पिछले साल प्रदूषण के खिलाफ कांग्रेस ने कोई सवाल नहीं उठाया था. हम रोजाना प्रदूषण को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial