सीएम धामी चमोली सवाड़ गांव पहुंचे , 18वें शहीद मेले का किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चमोली: रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवाल के सैनिक बाहुल्य सवाड़ गांव पहुंचे. यहां सीएम धामी ने 18 वें अमर शहीद मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. वीर भूमि सवाड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर सीएम धामी का स्वागत किया.

शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मेला मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मेला समिति ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया. मेला कमेटी ने अमर शहीद मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सवाड के अमर शहीदों का स्मरण करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा सवाड़ वीर सैनिकों की फैक्ट्री है. वीरों के इस गांव के सैनिकों ने पेशावर कांड से लेकर प्रथम विश्व युद्ध ,द्वितीय विश्व युद्ध और ऑपरेशन ब्लू स्टार में अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया.

सीएम धामी ने कहा हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारे सैनिक ही नहीं, बल्कि हमारे स्वदेशी हथियार भी दुनिया के किसी भी आधुनिक हथियार से कम नहीं हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial