स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी, स्मृति ने खुद सोशल मीडिया पर की पुष्टि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी आधिकारिक तौर पर टूट गई है. अब स्मृति मंधाना की शादी नहीं होगी. इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर खुद वर्ल्ड चैंपियन मंधाना ने पुष्टि की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकर पलाश मुच्छल से शादी तोड़ने के बात कही है. इस दौरान स्मृति ने सभी से उनकी और दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की बात भी कही है.

स्मृति मंधाना ने कहा, ‘पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए इस बारे में बात करना जरूरी है. मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है’.

उन्होंने आगे कि, ‘मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा ही करने का अनुरोध करती हूं. मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें अपनी गति से इस बात को समझने और आगे बढ़ने का समय दें’.

मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी. इस शादी से कुछ घंटे पहले ही वर्ल्ड चैंपियन स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई, उन्हें हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया. इसके बाद पलाश मुच्छल की तबीयत भी खबर हुआ और वो भी अस्पताल में भर्ती हुए लेकिन जल्द ही वापस आ गए. इसके बाद शादी को टाल दिया गया. पोसपोंड होने के बाद शादी अब टूट गई है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial