इंडिगो की हज़ारों उड़ानें रद्द, यात्रियों को हो रही है परेशानी, दूसरी एयरलाइन्स के टिकटों के दाम छू रहे हैं आसमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद होने का असर एयरपोर्ट पर साफ दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में यात्रियों को न सिर्फ यात्रा रद करनी पड़ी, बल्कि अन्य एयरलाइंस की टिकटें खरीदने में भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मांग अचानक बढ़ने के कारण दिल्ली सहित अन्य मेट्रो शहरों की उड़ानों का किराया आसमान छू गया।

पटना से चेन्नई की विमान का किराया 41 हजार से अधिक है।  पटना से मुंबई की फ्लाइट का किराया 46 हजार से शुरू होकर 90 हजार पार कर चुका है।

यात्रियों की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। दूसरी एयरलाइंस की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के लिए 6 दिसंबर की लगभग सभी टिकटें फुल हो गई हैं। एयर इंडिया में दिल्ली और मुंबई की उड़ानों के लिए अब तीन दिन बाद की ही टिकटें उपलब्ध हैं। अचानक बढ़ी मांग और कम उड़ानों की उपलब्धता ने टिकट के दाम को रिकार्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।

यात्रियों का कहना है कि वे चाहकर भी टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं, क्योंकि किराया इतना अधिक हो गया है कि अचानक यात्रा करना मुश्किल हो गया है। कुछ यात्रियों ने बताया कि अगर उन्हें पहले जानकारी मिल जाती, तो वे ट्रेन या सड़क मार्ग से यात्रा की योजना बना लेते।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial