उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड में इन दिनों जगंली जानवरों का आतंक है. आये दिन भालू, गुलदार के हमले की खबरें आ रही हैं. खासकर पौड़ी , रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में जंगली जानवरों का आतंक है. उत्तराखंड में जगंली जानवरों के आतंक का मुद्दा देश की संसद में उठाया गया. गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज लोकसभा में जगंली जानवरों का मुद्दा उठाया.

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा उत्तराखंड में वन्य जीवों के हमलों के कारण लगातार नागरिक अपनी जान गवां रहे हैं, घायल हो रहे हैं. ग्रामीणों का घर से निकलना , बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं का जंगल जाना खतरे से खाली नहीं है. इसके लिए फ़ौरन और कारगर रणनीति और कार्रवाई की ज़रूरत है. इसे लेकर उन्होंने लोकसभा में आवाज उठाई.

अनिल बलूनी ने लोकसभा में बताया पिछले तीन हफ्ते में चार लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया पिछले कुछ हफ्तों में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों में वृद्धि हुई है. पिछले तीन हफ्ते में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में 15 लोग घायल हुये हैं. भालू के हमले भी अचानक बढ़े हैं.आमतौर पर इन दिनों में भालू के हमले नहीं होते हैं. बच्चों को लोगों ने स्कूल भेजना बंद कर दिया है.अंधेरा होते ही पहाड़ों पर कर्फ्यू जैसे हालात हैं.

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड वन विभाग के पीसीसीएफ से आग्रह किया है कि जंगली जानवरों के हमलों की स्थिति की नियमित समीक्षा कर प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाये. गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा जनसुरक्षा सर्वोपरि है. इस विषय पर ठोस और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial