इंडिगो एयरलाइन कैंसिल होने पर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, लगाया बड़ा आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: देशभर में इंडिगो एयरलाइन की तमाम फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक इंडिगो ने आज शुकवार को दिल्ली और दूसरे हवाई अड्डों से करीब 400 से ज्यादा उडानें रद्द की हैं. इस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले भी कई फ्लाइट्स कैंसिल होने की जानकारी सामने आई थी.

इसी सिलसिले में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंडिगो के ऑपरेशन में आ रही दिक्कतों और फ्लाइट कैंसल होने को लेकर केंद्र की आलोचना की और कहा कि यह ‘मोनोपोली मॉडल’ की वजह से हो रहा है. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने एयरलाइंस में हाल की दिक्कतों के लिए एविएशन सेक्टर में मोनोपॉली को जिम्मेदार ठहराया और बाजार में ‘फेयर कॉम्पिटिशन’ की मांग की. उन्होंने आगे लिखा कि इंडिगो की नाकामी इस सरकार के मोनोपॉली मॉडल की कीमत है. एक बार फिर, आम भारतीय इसकी कीमत देरी, कैंसलेशन और लाचारी के रूप में चुका रहे हैं. भारत हर सेक्टर में फेयर कॉम्पिटिशन का हकदार है, मैच-फिक्सिंग मोनोपॉली का नहीं.

इंडिगो में कैंसलेशन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जो हर दिन लगभग 170-200 फ़्लाइट्स तक पहुंच गई है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर चिंता बढ़ गई है.  इस विवाद को लेकर आज शिवसेना (UBT) MP प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में नियम 180 के तहत एक नोटिस दिया, जिसमें सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू से इंडिगो के ऑपरेशन में रुकावट पर बयान देने की रिक्वेस्ट की गई, जिससे पूरे देश में यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है. उन्होंने पैसेंजर की सुरक्षा और सुविधा का हवाला देते हुए इसे ‘अर्जेंट पब्लिक इंपॉर्टेंस’ का मामला बताया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial