रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।  दोनों नेता एक ही गाड़ी में बाहर निकले. वह भारत में करीब 30 घंटे तक रहेंगे. रक्षा समेत कई महत्वपूर्ण समझौंतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं. पुतिन की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है.

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पीएम मोदी आएंगे, इसकी जानकारी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन को नहीं थी. क्रेमलिन ने खुद इसकी जानकारी दी है. दरअसल, कार्यक्रम का जो ब्योरा दिया गया था, उसमें यह लिखा गया था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे. लेकिन पीएम मोदी ने खुद मौजूद होकर पुतिन को बड़ा सरप्राइज दिया.

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का किया स्वागत. उसके बाद पीएम मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी पर सवार होकर निकले.

रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial