SIR को लेकर विपक्ष का ज़बरदस्त हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों का एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही पहली बार दोपहर 12 बजे तक के लिए और फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई. वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए. इससे पहले सोमवार को पूरा दिन हंगामेदार रहा. विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में लगा है. सरकार चाहती है कि अहम बिलों पर चर्चा हो.

एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘हमने बार-बार शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से चर्चा करने की अपील की है. हमने हमेशा कहा है कि एक मुद्दा उठाने के लिए आप दूसरे मुद्दों पर समझौता नहीं कर सकते. कुछ पार्टियों का सदन में रुकावट डालना ठीक नहीं है. चुनाव में जीत और हार तो होती ही रहती है, लेकिन इस हार का गुस्सा संसद में निकालना ठीक नहीं है. हम किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं. मैं विपक्षी सांसदों से अपील करता हूं कि वे सदन की कार्यवाही में रुकावट न डालें.’

एसआईआर पर विपक्ष के विरोध पर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, ‘बिहार में एक महीने में एसआईआर किया गया. विपक्ष के नेता ने इसके खिलाफ 16 दिन की यात्रा निकाली, लेकिन नतीजा क्या निकला? यह देश के सामने है.’

एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर जेएमएम सांसद महुआ मांझी ने कहा, ‘असलियत यह है कि सत्ता पक्ष चर्चा नहीं होने देता. वे बस समय बर्बाद करते हैं और विपक्ष पर आरोप लगाते हैं. हम एसआईआर के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध कर रहे हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial