प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- संसद में मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना ड्रामा नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी ने संसद सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि सदन में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है।

जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी कि संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज हंगामेदार हो सकता है। ऐसा ही कुछ सोमवार को संसद सत्र के पहले दिन नजर आया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। हालांकि, शून्य काल के दौरान चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को शांत कराने की कोशिश की। हंगामा नहीं थमा, आखिरकार लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे और फिर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है। पीएम मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले कहा कि सदन में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए। इसी मुद्दे पर रिएक्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना ड्रामा नहीं है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनाव की स्थिति, SIR और प्रदूषण बहुत बड़े मुद्दे हैं। आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है? यह ड्रामा नहीं है। मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना ड्रामा नहीं है। ड्रामा का मतलब है कि चर्चा न होने देना।

मीडिया को संबोधित करते हुए साफ कहा कि संसद परिसर में ड्रामा करने की बहुत जगहें बाहर हैं, लेकिन सदन में हंगामे की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, खासकर विपक्ष से अपील की कि वे सत्र को सुचारू और गरिमामय तरीके से चलाने में सहयोग दें। इसी के जवाब में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना ड्रामा नहीं है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial