अखिलेश यादव ने SIR के मामले पर किया ECI पर हमला, कहा- बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरआत हो गयी है ।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने (SIR) प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया है।अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर संसद में एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर चर्चा नहीं हुई, तो उनकी पार्टी संसद की कार्यवाही नहीं चलने देगी।

उन्होंने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उनका तर्क है कि उत्तर प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक मतदाताओं के सत्यापन के लिए सात दिन का विस्तार अपर्याप्त है और उन्होंने तीन महीने के समय की मांग की है, ताकि किसी भी मतदाता का नाम गलती से न कटे।

अखिलेश यादव ने  सपा कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों को एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हों।

उन्होंने इसे लोगों के लिए ‘मुसीबत का सबब’ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि BJP चुनाव आयोग के साथ मिलकर विपक्षी दलों द्वारा जीती गई सीटों से लगभग 50,000 मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश कर रही है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial