मुरादाबाद-रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर , एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 5 घायल, शादी में शामिल होने जा रहे थे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुरादाबाद : रोडवेज बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक बच्ची समेत 5 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा रविवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंडापांडे इलाके के जीरो प्वाइंट पर हुआ.

कुंदरकी के अब्दुल्लापुर के रहने वाले ऑटो चालक माटी उर्फ संजू पुत्र मुन्ना सिंह अपने परिवार के साथ रफतपुर कटघर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान मूंडापांडे इलाके के जीरो प्वाइंट पर सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी.जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी।

हादसे में ऑटो में पीछे बैठे सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्ची समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटों में फंसे सभी लोगों को अस्पताल भिजवाया. वहां चिकित्सकों ने 5 लोगों को तुरंत मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial