IND vs SA: पहले वनडे मैच में भारत ने बनाए 349 रन, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए दिया 350 का लक्ष्य, विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीता और भारत के कप्तान केएल राहुल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए. भारत के लिए विराट कोहली ने शतक लगाया.

इस मैच में यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. यशस्वी 18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की बॉल पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 बॉल में 136 रनों की साझेदारी की. रोहित शर्मा ने इस बीच अर्धशतक लगाया. उन्होंने 51 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 57 रनों की पारी खेली. रोहित को मार्को जानसेन ने पवेलियन भेजा.

विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. विराट ने 102 बॉल में 7 चौके और 5 छक्कों की बदौलत अपने 100 रन पूरे किए. ये विराट के वनडे करियर का 52वां शतक है. इस शतक के साथ विराट एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर (51 शतक)को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली 120 बॉल में 11 चौके और 7 छक्कों के साथ 135 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर रियान रिकेल्टन को कैच थमा बैठे.

रुतुराज गायकवाड़ 8 और वाशिंगट सुंदर 13 रों का योगदान दिया. अंतिम के ओवर में रविंद्र जडेजा और कप्तान केएल राहुल ने मिलकर टीम का स्कोर 320 तक पहुंचाया. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 20 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 23 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 36 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर, मार्को जानसेन और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial