भारत और दक्षिण अफ्रीका रांची में आज पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. रोहित ने इस मैच में टॉस हारने के बाद भारत के लिए पारी की शुरुआत की और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके धमाकेदार पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को पीछे छोड़ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.
रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक
इस मैच में रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 57 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ रोहित इतिहास रचते हुए छक्कों के बादशाह बन गए हैं.
रोहित शर्मा इस मैच में 3 छक्के लगाने के साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अब रोहित 277 वनडे मैचों की 269 पारियों में 352 छक्के दर्ज हो गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. अफरीदी के नाम 351 छक्के दर्ज थे.










