कर्नाटक- ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने सभी अटकलों को किया खारिज, कहा-हम सब मिलकर मिशन 2028 पर कर रहे हैं फोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार लीडरशिप चेंज के मुद्दे पर अपने बीच के मतभेदों को सुलझाने में कामयाब रहे. ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद इन दोनों ने कहा कि हम लोगों में न तो मतभेद थे और न ही रहेंगे. अब हम सब मिलकर कांग्रेस को 2028 के मिशन पर फोकस कर रहे हैं. उन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई है.

इस बीच कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से उनके घर पर मुलाकात की है. शिवकुमार ने इस मुलाकात के बात सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है.

हालांकि, उन्होंने दोहराया कि उनके स्टैंड में कोई बदलाव नहीं होगा. उनका ये कहना ​​लीडरशिप चेंज के मुद्दे पर था. सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने पहले ही अपना स्टैंड साफ कर दिया है कि मैं हाईकमान के फैसले को मानूंगा. यह बदला नहीं जाएगा. शिवकुमार ने कई मौकों पर कहा है कि वह भी हाईकमान के फैसले को मानेंगे.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial