पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 वर्ष की उम्र में कानपुर में ली अंतिम सांस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर: कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. वह 81 वर्ष के थे.  पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई प्रमोद जायसवाल ने बताया कि तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें कॉर्डियोलॉजी अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया.

श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर में मेयर भी रहे थे. कांग्रेस संगठन में उन्होंने शहर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाली थी. उनके निधन से कानपुर में कांग्रेस का एक सितारा खो गया.

1999 से 2009 तक लगातार सांसद बने: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने राजनीति के क्षेत्र में साल 1989 में कदम रखा था. इसके बाद साल 1999 से लेकर 2009 तक वह लगातार कानपुर के सांसद बने. साल 2004 में मनमोहन सरकार में गृहराज्य मंत्री बने थे.

इसके बाद उन्होंने कोयला मंत्री के तौर पर भी काम किया. शहर में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए वह हमेशा ही तैयार रहते थे. इसके अलावा जनता के बीच जाना और जनता के काम को प्राथमिकता देने के लिए उन्हें जाना जाता था. वह सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलते थे. केंद्र में मंत्री रहते हुए उन्होंने कानपुर को कई अहम प्रोजेक्ट भी दिलाए.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial