उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिला प्रशासन द्वारा 21 BLO के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराई गई है. विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के BLO के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. जिला प्रशासन द्वारा लगातार BLO के कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है. लापरवाही करने वाले BLO पहले जिला प्रशासन द्वारा चेतावनी दी गई. चेतावनी के बाद भी लापरवाही जारी रखने वाले BLO पर एफ़आइआर दर्ज हुई है. जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी (निर्वाचन) आलोक कुमार यादव द्वारा FIR दर्ज कराई गई है.
SIR कुछ समय से पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम कोशिशें की जा रही है. विभिन्न माध्यमों से लोगों को इस प्रक्रिया में अपना सहयोग देने की अपील की जा रही है. गाजियाबाद में कुल 3089 बूथ हैं. जबकि 28 लाख से अधिक वोटर हैं. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक़ ग़ाज़ियाबाद में SIR का 30 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है. जिला प्रशासन द्वारा आज सभी राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की गई है.
गुरुवार को ग़ाज़ियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी अरुण दीक्षित द्वारा एसआईआर के संबंध में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया. इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए माइक से अनाउंसमेंट भी किया गया. उप जिलाधिकारी अरुण दीक्षित ने निर्वाचकों से अपील की कि सभी निर्वाचन बीएलओ की मदद करें और सभी लोग अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें. यदि गणना प्रपत्र भरने में कोई असुविधा हो तो वह बीएलओ से सहायता प्राप्त करें. SDM ने लोगों से अपील की है कि गणना प्रपत्र भरने में बिल्कुल भी देरी न करें, यह कार्य मतदाता सूची की शुद्धता और आपके लिए भी जरूरी है.










