बिहार में नई सरकार ने पटना के गांधी मैदान में शपथ ले ली है. नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. गांधी मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं.
शपथ के बाद गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया.और दोनों बहुत ही गर्मजोशी से मिले।
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने ली शपथ:
नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने शपथ ली. राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलवायी. सम्राट चौधरी ने तारापुर सीट से जीत दर्ज की है. बिहार के उपमख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. सम्राट चौधरी के बाद विजय सिन्हा ने शपथ ली है. विजय सिन्हा भी एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं.

विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार और बिजेंद्र यादव ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद सभी को पीएम मोदी ने बधाई दी.
लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली.

शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का धन्यवाद दिया. बिहार में NDA विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आ गई है. इसकी खुशी पीएम मोदी के चेहरे पर साफ-साफ देखने को मिली.











