शानदार जीत के बाद BJP दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- बिहार के लोगों ने जंगलराज को नकार दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत हासिल हुई है. जीत के इस मौके पर पीएम मोदी भाजपा दफ्तर पहुंचे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज को नकार दिया और उन्होंने विकास के लिए मतदान किया. पीएम ने कहा कि बिहार में जल्द ही निवेश होगा और बिहार वासियों को यहीं पर रोजागर भी उपलब्ध होगा.

अब बिहार में नए उद्योग लगेंगे. बिहारियों को यहीं पर रोजगार मिलेगा. यहां पर निवेश होगा. मैं उद्योगपतियों का भी आह्वान करता हूं, वे आएँ और निवेश करें. जो बिहारी बाहर रह रहे हैं, उन्हें भी निवेश के लिए आमंत्रित करता हूं. बिहारवासियों का हम पर भरोसा ही हमारा प्रण है. आपकी आशा ही मेरा संकल्प है. आपकी आंकाक्षा मेरी प्रेरणा है. हम मिलकर एक ऐसा बिहार बनाएंगे, जो समृद्ध होगा, विकसित होगा.

कांग्रेस पर किया हमला:

कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर डूबने और डूबाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. मैंने पहले भी कांग्रेस के सहयोगियों को चेताया था. यह तो परजीवी है, लायबलिटि है, यह दूसरों को निगल कर अपनी वापसी चाहती है. सहयोगियों को भी इससे सावधान रहने की जरूरत है. राजद को तो सांप सूंघ गया है. बहुत जल्द ही राजद और कांग्रेस का झगड़ा सामने आने वाला है.

बिहार में अब जंगलराज की वापसी नहीं होगी. यह जीत उन नौजवानों की है, जिनको लाल झंडे और कांग्रेस ने बर्बाद किया. बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा रुकने वाली नहीं है. जो लोग कहते थे कि बिहार को इंडस्ट्री नहीं चाहिए, एयरपोर्ट नहीं चाहिए, एक्सप्रेस वे नहीं चाहिए, आज की जीत उनका जवाब है. भारत के विकास में बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका रही है. जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार की एक झूठी छवि बनाई और उन्हें बदनाम किया. यहां की परंपरा और संस्कृति का अपमान किया. छठ पूजा को ड्रामा बता दिया. आजतक इन्होंने माफी भी नहीं मांगी है. हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की सूची में डालने का प्रयास कर रही है, ताकि इस संस्कृति से पूरी दुनिया जुड़ सके. इस बार रेलवे स्टेशनों पर भी छठ के गीत बजे थे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial