फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी की मेंबरशिप सस्पेंड, दिल्ली धमाके से सुर्खियों में आने के बाद AIU ने की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक की बरामदगी और दिल्ली विस्फोट केस में अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों का नाम आने के बाद एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता सस्पेंड कर दी है.

भारतीय विश्वविद्यालय संघ(Association of Indian Universities) के सेक्रेटरी जनरल पंकज मित्तल ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ.भूपेंदर कौर आनंद को पत्र लिखकर अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता सस्पेंड करने की जानकारी दी है.

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ के सेक्रेटरी जनरल पंकज मित्तल ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ.भूपेंदर कौर आनंद को लिखे गए पत्र में कहा कि “एआईयू की ओर से शुभकामनाएं!, ये सूचित किया जाता है कि, भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के उपनियमों के अनुसार, सभी विश्वविद्यालयों को तब तक सदस्य माना जाएगा जब तक वे अच्छी स्थिति में रहेंगे. हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ये संज्ञान में आया है कि अल-फ़लाह विश्वविद्यालय, फ़रीदाबाद, हरियाणा की स्थिति अच्छी नहीं है. ऐसे में अल-फ़लाह विश्वविद्यालय, फ़रीदाबाद, हरियाणा को दी गई एआईयू की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है. साथ ही, ये भी सूचित किया जाता है कि अल-फ़लाह विश्वविद्यालय, फ़रीदाबाद, हरियाणा अपनी किसी भी गतिविधि में एआईयू के नाम या लोगो का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है, और एआईयू लोगो को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से तुरंत हटा दिया जाना चाहिए. ये आपकी जानकारी और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए है.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial