लाल किला-इंडिया गेट और दिल्ली-NCR में कई जगह धमाकों की रची जा रही थी साज़िश ,जांच में हुआ बड़ा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि आतंकी लाल किला, इंडिया गेट सहित दिल्ली-एनसीआर के महत्वपूर्ण स्थानों पर धमाके और हिंसा भड़काने की साज़िश रच रहे थे। हमलावरों को सीमापार से उनके आका निर्देश दे रहे थे।

जांच एजेंसियों को पता चला है कि पकड़ा गया आतंकी मॉड्यूल इस साल जनवरी से राजधानी सहित एनसीआर में बड़े हमलों की साजिश रच रहा था। इसका मकसद बड़े पैमाने पर तबाही मचाना और सांप्रदायिक तनाव फैलाना था। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि उनका निशाना लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, रेलवे स्टेशन और कई बड़े शॉपिंग मॉल थे।

जाँच एजेंसियों के मुताबिक, इस मॉड्यूल ने अमोनियम नाइट्रेट की बड़ी खेप जुटाई थी और करीब 200 से अधिक शक्तिशाली आईईडी तैयार करने की योजना बनाई थी। इन बमों को एक साथ दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के हाई-प्रोफाइल इलाकों में विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया जाना था। सूत्रों के अनुसार, यह मॉड्यूल दिल्ली-एनसीआर में धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की फ़िराक़ में था।

इस साजिश के पीछे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के कुछ कट्टरपंथी डॉक्टरों का नेटवर्क था, जिन्होंने एनसीआर में अपनी पकड़ बनाई थी। इन डॉक्टरों को सीमापार बैठे आतंकी संगठनों के हैंडलरों ने जोड़ा था ताकि उन पर किसी को शक न हो सके। इन्हें सीमापार से ही आतंकी संगठनों के आका निर्देश दे रहे थे और यहां बैठे आतंकी कार्य कर रहे थे।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial