दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास खड़ी एक कार में तेज़ धमाके के साथ विस्फोट हुआ. इस शक्तिशाली विस्फोट से कई वाहनों में आग लग गई और खिड़कियों के शीशे टूट गए. धमाके में कई लोगों की मौत की खबर है 24 लोग घायल हुए हैं जिन्हें LNJP हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
दिल्ली में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों के शीशे टूट गए और भीड़भाड़ वाले इलाके की आस-पास की इमारतों में भी इसकी आवाज़ सुनी गई.
धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ. इसकी तीव्रता काफी ज़्यादा थी.
ज़बरदस्त विस्फोट के बाद घटनास्थल पर कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से इलाके में दहशत फैल गई. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज़ आवाज़ सुनी. हम समझ नहीं पाए कि वह क्या थी, वह काफी तेज़ थी. आस-पास के कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
धमाके के बाद दिल्ली समेत पूरे एनसीआर को हाई अलर्ट किया गया है.










