पटना :तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और वह 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बिहार विधानसभा के अंतिम चरण का चुनाव कल यानी 11 नवंबर को है. 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. इसी बीच चुनाव परिणाम से पहले ही तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
तेजस्वी प्रसाद यादव ने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता बदलाव चाह रही है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमने 171 चुनावी सभा को संबोधित किया. बिहार का कोई ऐसा जिला है ब्लॉक नहीं बचा जिसमें हमने चुनाव प्रचार नहीं किया.
तेजस्वी यादव कहा कि 20 साल में यदि डबल इंजन की सरकार चाहती तो प्रदेश नंबर वन स्टेट बन सकता था. इन वर्षों में सबसे ज्यादा बिहार के युवाओं ने पलायन किया. अब बिहार के लोग बाहर जाकर नौकरी नहीं करना चाहते हैं वह लोग चाहते हैं कि वह बिहार में रहकर नौकरी करें. इसीलिए लोग चाहते हैं कि बिहार में उद्योग, पढ़ाई, कमाई, सिंचाई वाले की सरकार बने.
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार के लोग इस बार विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने वाले हैं. इस बार नौकरी वाली सरकार की तैयारी कर रहे हैं. कलम राज को लाने की तैयारी कर रहे हैं. रोजगार क्षेत्र में बिहार के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा.










