नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने यानी की दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. संसदीय कार्यमंत्री किरने रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है. रिजिजू ने कहा कि, संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 1 दिसंबर से शुरू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) संसदीय सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. उन्होंने ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “हम आशा करते हैं कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक साबित होगा, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा.”










