सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीतामढ़ी में एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पहले में फेज में एनडीए की एकतरफा जीत हो रही है. पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘आज का ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार.’
“पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है. पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है. चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, एनडीए को चुना है. हम आज सीतामढ़ी में जो माहौल देख रहे हैं, वो दिल को छूने वाला है. ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार;
प्रधानमंत्री ने सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है. पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 बोल्ट का झटका लगा है. उन्होंने कहा कि चारों तरफ चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास और एनडीए को चुना है. बिहार की बहनों, बेटियों ने भी एनडीए की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है.
पीएम मोदी आरजेडी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, ‘जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार और भ्रष्टाचार. ये कुसंस्कार से भरे लोग हैं, ये कुशासन चाहते हैं.’ नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय दिया लेकिन जंगलराज आते ही बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया. आरजेडी ने बिहार में विकास के पूरे माहौल को नष्ट कर दिया.










