ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. जहां मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और पूरी टीम 46.4 ओवर में 236 रनों पर ही सिमट गई.
फिर भारतीय टीम ने 237 रनों के लक्ष्य को 38.3 ओवर में ही 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसके साथ तीसरा वनडे भारत ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया, लेकिन सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया अपने नाम करने में सफल रही.
भारत ने पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उसके बाद बल्लेबजी में रोको का जलवा दिखा. रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे. वहीं विराट कोहली ने 81 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे.
वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड दिया गया.अब इस सीरीज के बाद भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पांच टी20 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 29 अक्टूबर से भिड़ेगी.










