देहरादून: 9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड स्थापना दिवस के 25 साल पूरे हो रहे हैं और इस मौके पर उत्तराखंड की धामी सरकार कई तरह के आयोजन करवा रही है. सरकार ने यह ऐलान किया है 1 तारीख से लेकर 9 नवंबर तक राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे इसी कड़ी में साल 2024 की तरह ही साल 2025 में भी प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.
5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन में 600 से अधिक प्रवासियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं. भारत के अलग अलग राज्य और दुनिया के अलग-अलग कोनों में रहने वाले उत्तराखंड के लोग एक बार फिर से राजधानी देहरादून में जुटेंगे.
राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार दो सत्रों में यह सम्मेलन आयोजित होगा. अलग-अलग राज्य ओर देश से आने वाले लोग उत्तराखंड की 25 सालों की यात्रा को लेकर अपने-अपने अनुभव और नजरिए से बातचीत करेंगे. इसके साथ ही राज्य सरकार को यह प्रवासी सुझाव भी देंगे ताकि राज्य को और भी ज्यादा खुशहाल और आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए. पहले सत्र में पर्यावरण को लेकर चर्चा होगी, जबकि दूसरे सत्र में राज्य में शिक्षा महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी इसमें अलग-अलग विभागों के
विशेष सत्र आहूत करने जा रही है. विशेष सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष मिलकर राज्य के विकास पर चर्चा करेंगे, साथ ही सुझाव देकर भविष्य के रोडमैप पर मंथन किया जाएगा. ताकि उत्तराखंड को देश के उत्कृष्ट राज्यों में अपना स्थान हासिल कर सके.