कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का करें पालन, बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई, CM धामी की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु, हरिद्वार और ऋषिकेश, गंगा जल लेने पहुंचते हैं। यही वजह है कि हर साल प्रशासन के साथ ही तमाम संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं मुकम्मल करनी होती हैं ताकि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सुलभ तरीके से गंगा जल भर कर अपने गंतव्य को रवाना हों। इसको लेकर पुलिस- प्रशासन तैयारियां में लगा हुआ है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, कांवड़ यात्रा की तैयारियां हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार सभी कांवड़ियों का देवभूमि उत्तराखंड के मां गंगा के स्थान हरिद्वार, ऋषिकेश में स्वागत करेंगे। यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने खुद भी बैठक की है।  ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीएम धामी ने कहा है की यात्रा के नियमों का पालन करें। यात्रा सुखद और सुरक्षित हो, इसके लिए सरकार ने सभी प्रयास किए हैं। कांवड़ यात्रा में सभी का स्वागत है।हालांकि, जहां पर भी कोई कानून व्यवस्था तोड़ेगा, या यात्रा में विघ्न डालेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial