META ने मांगी केंद्र सरकार से माफी, कहा- तकनीकी खराबी की वजह से फेसबुक से हटी पीएम मोदी की वीडियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

META ने पीएम मोदी की वीडियो फेसबुक से हटाए जाने पर मोदी सरकार से माफ़ी मांगी है। META ने सफाई दी गई है कि तकनीकी खराबी की वजह से वो पोस्ट हट गई थी।

दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था , लेकिन मेटा ने बाद में उसे सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया था जिस पर विवाद खड़ा हो गया था।

सरकार ने इस मामले में मेटा से एक विस्तृत जवाब मांगा है। आखिर किस वजह से पीएम मोदी के पोस्ट को हटाया गया। वहीं META ने इस मामले में अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी की हटी पोस्ट को एक तकनीकी खराबी करार दिया है। पीएम मोदी के इस वीडियो को फेसबुक पर फिर से अपलोड कर दिया गया है।

आपको बता दें कि नीट पेपर लीक के मुद्दे पर पीएम मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित किया था और एक सेल्फी वीडियो को पोस्ट किया था जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, इस वीडियो को मेटा ने फेसबुक से हटा दिया। जब लोगों के नजर पड़ी तो वीडियो को हटाने को लेकर हंगामा मच गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial