निर्वाचन आयोग भाजपा का एक ‘विभाग’ बन गया है: वेणुगोपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भुवनेश्वर : कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ECI) भारतीय जनता पार्टी का एक विभाग और ‘वोट चोरी’ के लिए एक सर्वोपरि संस्था बन गया है.

वेणुगोपाल ने राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) के सदस्यों और कांग्रेस की ओडिशा इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ बैठक करने के बाद मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए ऐसा कहा. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई.

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया, ‘‘हम भारत के लोग, निर्वाचन आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, जो आयोग का वास्तविक कर्तव्य है. हालांकि, आयोग भाजपा का एक विभाग बन गया है. यह अब एक तटस्थ निकाय नहीं रहा. वह निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है.

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भी, निर्वाचन आयोग बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड को एक दस्तावेज के रूप में शामिल करने में अनिच्छुक है.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘एसआईआर लोकतंत्र के लिए नहीं, ‘वोट चोरी’ के लिए बनाया जा रहा है. इसलिए हम आंदोलन कर रहे हैं.’’

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हम केंद्र और ओडिशा की भाजपा सरकार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे हैं. हमारा कर्तव्य राज्य में असली विपक्षी दल के रूप में काम करना है. ओडिशा में कांग्रेस ही एकमात्र विपक्षी दल रह गई है क्योंकि कोई अन्य पार्टी विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में चीन से संबंधित मुद्दे उठाए, तो भाजपा ने उन्हें चीनी एजेंट कहा. हालांकि, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं चीन गए, तो उन्हें कोई समस्या नहीं हुई. मुझे लगता है कि भाजपा नेता देशभक्ति पर एक फर्जी विमर्श गढ़ रहे हैं.’’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial