केंद्र से उत्तराखंड को मिली एक और सौगात, SDRF अंश के रूप में 455 करोड़ से अधिक राशि जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ यानी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के केंद्रीय अंश के रूप में उत्तराखंड को 455 करोड़ 60 लाख रुपए जारी किए हैं. इससे पहले जुलाई महीने केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड एसडीआरएफ को 15 वें वित्त आयोग की तरफ से 450 करोड़ से ज्यादा धनराशि देने की बात कही गई थी. अब पीएम मोदी के दौरे के बाद गृह मंत्रालय ने इस राशि को जारी कर दिया है.

आज यानी 12 सितंबर को केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्य असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड के लिए एसडीआरएफ के तहत केंद्रीय हिस्से के रूप में 1066.80 करोड़ स्वीकृत किए हैं. इस साल 19 राज्यों को एसडीआरएफ-एनडीआरएफ कोष से 8000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि प्रदान किए गए हैं.

आज केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के केंद्रीय अंश के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 455 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी है. धनराशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार की गई ।

सीएम धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है. सीएम धामी ने कहा कि इस राशि को उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड को हर मुश्किल समय में सहारा प्रदान किया है. इसके लिए उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री का विशेष तौर पर आभारी है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial