उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: प्रदेश को आज 36 नए नायब तहसीलदार मिले हैं।नवनियुक्त 36 नायब तहसीलदारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही चयनित 36 अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सफलता सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रही प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

सीएम ने कहा कि नियुक्ति पत्र के साथ ही आप सभी को जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिली है। आपके कार्यों से आमजन को समय पर राहत मिले, यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा एक किसान के लिए उसकी भूमि परिवार की आजीविका और बच्चों के भविष्य का आधार होती है। अधिकारियों को हर मामले के निस्तारण में इससे जुड़े परिवारों की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

सीएम ने कहा तहसील में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें। आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं। जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दूरस्थ गांवों से आने वाले लोगों, विशेषकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें