दिल्ली दंगा मामला – शरजील इमाम और उमर खालिद को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से किया इंकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को  दिल्ली दंगा साजिश मामले में शरजील इमाम और उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने यह आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत की मांग पर विचार करने से पहले पुलिस का पक्ष सुनने की बात कही है। कोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

इससे पहले 5 जनवरी 2026 को भी सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि इसी मामले के पांच अन्य आरोपियों को जमानत मिली थी।

शरजील इमाम और उमर खालिद ने दिल्ली हाईकोर्ट के 30 सितंबर के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। उनका तर्क है कि लंबे समय से जेल में रहने के बावजूद अभियोजन पक्ष संरक्षित गवाहों से पूछताछ पूरी करने में विफल रहा है।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें