आगरा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रविवार को आगरा में दलित सम्मेलन किया। अखिलेश यादव ने इस दौरान दलितों को पीडीए की सबसे मजबूत ताकत बताया और दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2027 में यही वर्ग बीजेपी की सत्ता से विदाई सुनिश्चित करेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब जमीन ही नहीं बचेगी तो पैर कहां रखोगे। 2027 में बीजेपी की सियासी जमीन खिसकने वाली है। उन्होंने कहा कि पीडीए का दलित अब अपनी ताकत पहचान चुका है। विधानसभा चुनाव 2027 में दलित ही बीजेपी की विदाई करेगा। जो लोग बीजेपी के साथ खड़े हैं, वे दलित समाज के हितैषी नहीं हो सकते हैं।
उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 साल में 200 से ज्यादा अंबेडकर प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की गईं, लेकिन इन मामलों में प्रभावी एक्शन नहीं हुआ। बाबा साहब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना सिर्फ एक मूर्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह उस संविधान पर हमला है, जिसे बाबा साहब ने देश को दिया।
अखिलेश यादव ने सीएम योगी के 80-20 वाले बयान पर भी प्रश्न खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 80-20 की बात करता है, वह सभी वर्गों के बारे में सोचने वाला नहीं हो सकता। योगी वही हो सकता है,









