सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से की अपील, वोट बनाने में जुट जाइए, 1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की आज शुक्रवार को अहम बैठक हुई। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को खास निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा, सभी नेता, कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। एक महीने वोटर बनाने में जुट जाइए।

योगी ने कहा, महिला और युवा वोटर्स पर फोकस रखना है। यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से हिंदू वोटरों के नाम ज्यादा से ज्यादा जुड़वाने के लिए सक्रिय रहने की अपील की।

सीएम योगी ने दावा किया है कि प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। इनमें से 66 लाख मतदाताओं के नाम पंचायत की मतदाता सूची में नहीं है। इस प्रकार 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के साढ़े चार लाख युवाओं के नाम भी मतदाता सूची से गायब है। सीएम योगी ने तर्क दिया था कि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बढ़ी है जबकि हिंदू मतदाताओं की संख्या कम हुई है।

बैठक में SIR/SSR को लेकर संगठन की रणनीति पर मंथन किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के इस दावे पर सवाल उठाए हैं और इसे भय फैलाने तथा एक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि पंचायत और विधानसभा की वोटर लिस्ट अलग-अलग होती हैं और इस तरह के आंकड़े पेश करने के पीछे राजनीतिक उद्देश्य हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial