उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, SIT ने गिरधारी लाल को झांसी से पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरधारी रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद से फरार चल रहे थे। पहले पुलिस और फिर एसआईटी उन्हें हर जगह तलाश कर रही थी। गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।

लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में उनके पति गिरधारी लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत में मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि पति गिरधारी लाल ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया।

पुलिस पिछले काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी और गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। आखिरकार एसआईटी ने उन्हें झांसी से पकड़ लिया और टीम उन्हें लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial