सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरदार पटेल को किया नमन, घंटाघर स्थित प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर सरदार पटेल ने सशक्त भारत की नींव रखी। देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनके योगदान को प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, महापौर सौरभ थपलियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial