उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी तो यहां भी UCC करेंगे लागू, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन कर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए।

अमित शाह ने सबसे बड़ा दांव खेलते हुए घोषणा की कि यदि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।उन्होंने कहा कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने दावा किया कि यूपी में अगले 30 साल तक भाजपा की सरकार रहेगी।

साथ ही अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश याद पर तीखा हमला बोला।अमित शाह ने कहा कि यूपी में 30 अक्तूबर का बड़ा योगदान है। आज के ही दिन 1990 में अयोध्या में राभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। वो किस मुंह से सरकार बनाने का दावा करते हैं।

 उन्होंने  राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अगले 30 साल तक सरकार बनाने का सपना भूल जाएं। उन्होंने तंज कसा कि विपक्ष मैच हारने के बाद अब ईवीएम या वोट चोरी का रोना रोकर अंपायर पर आरोप लगा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से नाराजगी और मनमुटाव को भूलकर पूरी ताकत से 2027 के चुनावों की तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने लक्ष्य दिया कि अर्जुन की तरह केवल ‘मछली की आंख’ यानी जीत पर नजर रखनी है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial