उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी संग समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।  धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी कीर्ति कश्यप और समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। धर्मेंद्र कश्यप लोकसभा की आंवला सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

धर्मेंद्र कश्यप 2014 और 2019 में बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में बीजेपी द्वारा राज्यसभा का टिकट न दिए जाने और पिछड़ों-अति पिछड़ों को उचित सम्मान न मिलने का आरोप लगाते हुए वे पार्टी से नाराज चल रहे थे।

समाजवादी पार्टी में शामिल होते ही धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में जाति देखकर कार्रवाई की जा रही है और कानून-व्यवस्था की स्थिति काफ़ी खराब है।

अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र कश्यप और दूसरे नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से सामाजिक न्याय और PDA की लड़ाई को और ताकत मिलेगी। उन्होंने किसान भाइयों को भरोसा दिलाते हुए कहा, सपा की सरकार बनते ही 24 घंटे के भीतर किसानों का 162 करोड़ का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial