सुप्रीम कोर्ट में SIR विवाद पर टली सुनवाई, याचिकाकर्ताओं को EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए 10 दिन का दिया समय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Oनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई 10 दिन के लिए टाल दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चुनाव आयोग के हलफनामे पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया है।

याचिकाकर्ता राकेश सिंह और विपक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कोर्ट को बताया कि चुनाव आयोग का हलफनामा सुनवाई से ठीक एक रात पहले (सोमवार रात) मिला है। 248 पन्नों के इस लंबे जवाब का अध्ययन करने और प्रतिक्रिया तैयार करने के लिए उन्होंने समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

चुनाव आयोग ने सोमवार को अपना 248 पन्नों का हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें एसआईआर का बचाव करते हुए कहा गया है कि यह प्रक्रिया कानूनन अधिकृत है और आयोग के तीनों सदस्यों की सर्वसम्मति से मंजूर की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा सांसद डोला सेन की उस नई याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस भी जारी किया है, जिसमें बिहार में SIR के दौरान ‘फॉर्म 6’ में बदलाव करने का आरोप लगाया गया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial