मुंबई: मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता और जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर 3 अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की है। हालांकि इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए हैं।
मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उनकी कार पर गोलीबारी शुरू कर दी। लेकिन इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन हमलावर मौके पर पहुंचे थे। इनमें से दो हमलावरों ने फायरिंग की। एक ने तीन राउंड और दूसरे ने एक राउंड गोली चलाई। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
फायरिंग में टाइगर तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए। ड्राइवर के घायल होने पर टाइगर श्रॉफ ने खुद ड्राइविंग सीट संभाली और कार दौड़ा दी। टाइगर के ऊपर हमले के फौरन बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फैंस चिल्ला रहे हैं कि “गोली लग गई”। वीडियो में टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट भी संभालते हुए दिख रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। गैंग से जुड़े बताए जाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
गोलीबारी की घटना की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कुल 15 टीमें बनाई हैं। फॉरेंसिक टीम सीन की जांच कर रही है। वहीं, एक शख्स सांताक्रुज इलाके से हिरासत में लिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, कि मुंबई में डर फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को ढूंढ़कर निकालेंगे। किसी भी दोषी को बख्शा जाएगा।









