किसान नेता राकेश टिकैत ने CJP के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने का किया ऐलान, बोले-भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रदर्शन में कई संगठन और राजनीतिक दल शामिल होने जा रहे हैं।

राकेश टिकैत ने कहा, 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि जो लोग प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं वह समय रहते रवाना हो जाए और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे युवा और लोग जो किसी कारणवश दिल्ली नहीं पहुंच सकते हैं, वह अपने-अपने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल होकर विरोध दर्ज कराएं। इसके लिए जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर संबंधित जिले के जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजने की अपील की है। यूनियन का कहना है कि इस तरह दिल्ली से बाहर रहने वाले लोग भी अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial