अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दिया चैलेंज, कहा- खुद अयोध्या विधानसभा सीट से लड़कर दिखाएं चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को अयोध्या में एक कार्यक्रम और श्रीमद्भागवत कथा के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इतने ही आश्वस्त हैं, तो वे खुद अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को अयोध्या से कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब से सपा ने अयोध्या सीट पर पवन पांडेय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तब से भाजपा लगातार आंतरिक सर्वे करवा रही है और हर सर्वे में पीछे छूट रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अयोध्या में कोई नया उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने भाजपा सरकार के दावों पर सवाल उठाया और कहा कि जनता इस बार सबका हिसाब कर देगी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर किसी के मकान या दुकान नहीं उजाड़े जाएंगे और शहर का विकास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial